NimantranKaroमुफ़्त में बनाएं

रिफ़ंड नीति

अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026

1. पहले मुफ़्त में देखें

भुगतान से पहले आप पूरा कार्ड मुफ़्त प्रीव्यू में बनाकर देख सकते हैं, ताकि बाद में शिकायत की नौबत न आए।

2. पूरा रिफ़ंड

अगर हमारी तकनीकी समस्या की वजह से आपका कार्ड नहीं चलता और हम 48 घंटे में उसे ठीक नहीं कर पाते।

अगर गलती से एक ही ऑर्डर के लिए दो बार भुगतान हो गया हो (दूसरा भुगतान)।

3. अन्य अनुरोध

भुगतान के 7 दिन के अंदर, अगर कार्ड का लिंक मेहमानों को नहीं भेजा गया है, तो आप रिफ़ंड का अनुरोध कर सकते हैं — हर अनुरोध की जाँच की जाती है।

प्रीमियम/रॉयल में हमारी टीम द्वारा बनाया गया काम और 24 घंटे वाला ऐड-ऑन, काम पूरा होने के बाद रिफ़ंड योग्य नहीं है।

4. कैसे और कब

अनुरोध के लिए [email protected] पर ऑर्डर नंबर के साथ लिखें या WhatsApp करें। स्वीकृत रिफ़ंड 5–7 कार्य दिवस में उसी माध्यम से लौटाया जाता है जिससे भुगतान हुआ था। पूरा रिफ़ंड होने पर कार्ड फिर से मुफ़्त प्रीव्यू बन जाता है।

कॉल WhatsApp