डिजिटल शादी कार्ड — एक लिंक, सबको न्योता
कागज़ के कार्ड छपवाने और बाँटने की भागदौड़ छोड़िए — डिजिटल शादी कार्ड बनाइए जो मेहमान का नाम लेकर स्वागत करे।
क्यों चुनें
- हर मेहमान का निजी लिंककार्ड खुलते ही मेहमान का नाम दिखता है, जैसे हाथ से लिखा न्योता।
- WhatsApp पर सीधे शेयरएक टैप में लिंक भेजिए, किसी ऐप को डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं।
- RSVP की पूरी जानकारीकौन आ रहा है और कितने लोग — सब एक जगह, CSV डाउनलोड के साथ।
- Countdown और गैलरीशादी के दिन तक उल्टी गिनती और आपकी पसंदीदा तस्वीरें।
- प्राइवेट कार्डकार्ड Google पर इंडेक्स नहीं होता, सिर्फ़ लिंक वाले ही देख सकते हैं।
तैयार मैटर — कॉपी करें
आदरणीय [नाम] जी, सादर प्रणाम।
हमारे घर शादी का शुभ अवसर है। पूरा निमंत्रण इस लिंक पर है: [कार्ड लिंक]परमपिता परमेश्वर की कृपा से हमारे सुपुत्र चि. [वर का नाम] का पाणिग्रहण संस्कार [तारीख़] को सम्पन्न होगा। आप सपरिवार पधारें।Shaadi fix ho gayi! Card mein tera naam bhi hai, khol ke dekh aur RSVP kar de: [Card link]We are getting married! Please find our invitation, venue map and RSVP here: [Card link]डिजिटल शादी कार्ड क्यों?
शादी की तैयारी में सबसे ज़्यादा समय कार्ड छपवाने, लिफ़ाफ़ों पर नाम लिखने और घर-घर बाँटने में चला जाता है। दूर रहने वाले रिश्तेदारों को कार्ड डाक से भेजना पड़ता है, और कई बार वो शादी के बाद पहुँचता है। डिजिटल शादी कार्ड इन सब परेशानियों का आसान हल है। आप एक बार कार्ड बनाते हैं और उसका लिंक WhatsApp पर किसी को भी, कहीं भी, उसी पल भेज सकते हैं।
NimantranKaro का डिजिटल कार्ड सिर्फ़ एक तस्वीर नहीं है। यह एक छोटी सी वेबसाइट की तरह खुलता है, जिसमें डिज़ाइन का एनिमेशन, कार्यक्रमों की सूची, नक्शा, RSVP, countdown और गैलरी होती है। अगर कोई जानकारी बदल जाए तो नई तस्वीर भेजने की ज़रूरत नहीं — कार्ड एडिट कीजिए, वही लिंक अपडेट हो जाता है।
नाम वाला न्योता
हमारे यहाँ न्योता देते समय नाम लेकर बुलाना आदर की बात मानी जाती है। इसलिए हर मेहमान के लिए अलग लिंक बनता है। जब शर्मा जी अपना लिंक खोलते हैं तो कार्ड पर उनका नाम लिखा दिखता है। इससे बड़ों को भी लगता है कि उन्हें ख़ास तौर पर बुलाया गया है, सिर्फ़ ग्रुप में फ़ॉरवर्ड नहीं किया गया।
डिजिटल शादी कार्ड बनाकर भेजने का तरीका
- 1डिज़ाइन चुनेंक्लासिक, महल, पुष्प या उत्सव में से कोई एक डिज़ाइन चुनें।
- 2जानकारी भरेंनाम, परिवार, कार्यक्रम, तारीख़ और जगह लिखें। गैलरी के लिए कुछ फ़ोटो भी जोड़ें।
- 3मुफ़्त प्रीव्यू देखेंतीन दिन का वॉटरमार्क वाला प्रीव्यू परिवार को दिखाकर राय ले लें।
- 4मेहमानों की लिस्ट जोड़ेंपब्लिश करने के बाद मेहमानों के नाम जोड़ें, हर एक का निजी लिंक बन जाएगा।
- 5WhatsApp पर भेजेंहर मेहमान को उसका लिंक भेजें और RSVP में जवाब आते देखें।
भेजते समय ध्यान रखें
- बड़ों को लिंक के साथ आदर वाला छोटा मैसेज लिखें, सिर्फ़ लिंक न भेजें।
- ज़रूरी रिश्तेदारों को लिंक भेजने के बाद एक फ़ोन भी कर दें।
- RSVP की लिस्ट हफ़्ते में एक बार देखें और जिनका जवाब नहीं आया उन्हें याद दिलाएँ।
- शादी के बाद उसी कार्ड की गैलरी में फ़ोटो जोड़कर धन्यवाद मैसेज भेज सकते हैं।
संगीत पब्लिश करने के बाद जुड़ता है, ताकि मेहमान कार्ड खोलें तो हल्की शहनाई या आपकी पसंद की धुन बजे। कीमतें प्राइसिंग पेज पर देखें, और शुरुआत मुफ़्त प्रीव्यू से करें।
छपे कार्ड वालों के लिए भी
कई परिवारों में बड़े-बुज़ुर्ग आज भी हाथ में कार्ड लेना पसंद करते हैं। ऐसे में डिजिटल और छपा कार्ड दोनों साथ चल सकते हैं। आपको डिजिटल कार्ड का QR कोड मिलता है, जिसे छपे कार्ड के पीछे लगाया जा सकता है। मेहमान उसे स्कैन करें तो वही डिजिटल कार्ड खुल जाता है, जिसमें नक्शा, RSVP और ताज़ा समय-सारणी होती है। इस तरह छपे कार्ड की परंपरा भी बनी रहती है और जानकारी बदलने पर किसी को दोबारा कार्ड भेजने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती।
अपना डिजिटल शादी कार्ड 10 मिनट में बनाइए
मुफ़्त प्रीव्यू · हिंदी में · RSVP और मैप के साथ
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
डिजिटल शादी कार्ड खोलने के लिए क्या कोई ऐप चाहिए?+
नहीं। लिंक किसी भी मोबाइल ब्राउज़र में खुल जाता है, मेहमान को कुछ डाउनलोड नहीं करना पड़ता।
क्या हर मेहमान का नाम कार्ड पर आ सकता है?+
हाँ, मेहमानों की लिस्ट जोड़ने पर हर एक के लिए अलग लिंक बनता है जो उनके नाम से स्वागत करता है।
मुफ़्त प्रीव्यू में क्या मिलता है?+
आप पूरा कार्ड बनाकर तीन दिन तक वॉटरमार्क के साथ देख सकते हैं। पब्लिश करने के लिए प्राइसिंग पेज देखें।
क्या RSVP की लिस्ट डाउनलोड हो सकती है?+
हाँ, मेहमानों के जवाब और उनकी संख्या CSV फ़ाइल में डाउनलोड हो जाती है, जिसे कैटरर या परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।
क्या कार्ड हमेशा के लिए बदला जा सकता है?+
भेजने के बाद भी आप कभी भी कार्ड एडिट कर सकते हैं, और बदलाव उसी लिंक पर दिखते हैं।

