NimantranKaro
न्योता, जो दिल से भेजा जाए
NimantranKaro भारतीय शादियों के लिए डिजिटल निमंत्रण बनाता है — हिंदी में, मोबाइल से, कुछ ही मिनटों में।
हमने यह क्यों बनाया
शादी में पाँच-छह कार्यक्रम होते हैं — हल्दी, मेहंदी, संगीत, विवाह, रिसेप्शन। WhatsApp पर भेजी गई एक भारी PDF या वीडियो में मेहमान बार-बार तारीख, समय और पता ढूँढते रहते हैं। बदलाव हो जाए तो सबको दोबारा भेजना पड़ता है।
बुज़ुर्ग हिंदी में पढ़ना पसंद करते हैं, युवा English या Hinglish में। हमें लगा कि न्योता ऐसा हो जो हर किसी की भाषा बोले, एक लिंक में सारी जानकारी रखे, और फिर भी उतना ही सुंदर लगे जितना छपा हुआ कार्ड।
इसलिए हमने NimantranKaro बनाया: एक लिंक, जिसमें हर कार्यक्रम, Google Map, RSVP, काउंटडाउन, फ़ोटो और संगीत — और मेहमान एक टैप में अपनी भाषा चुन लें।
हमारे वादे
- हिंदी पहले
हिंदी, Hinglish और English — तीनों में कार्ड, बिना अलग से अनुवाद किए।
- निजता
आपका कार्ड Google पर नहीं दिखता। सिर्फ़ वही देख सकते हैं जिन्हें आप लिंक भेजें।
- सुरक्षित भुगतान
भुगतान Cashfree के सुरक्षित पेज पर। हम आपके कार्ड या बैंक की जानकारी नहीं देखते।
- इंसान से बात
फ़ॉर्म नहीं भरना? WhatsApp या कॉल कीजिए — हम आपका कार्ड बनाकर देंगे।
कौन बनाता है
NimantranKaro, Software Crafting Technologies का प्रोडक्ट है — एक भारतीय सॉफ़्टवेयर कंपनी। पता: Block CB 33B, Naraina Vihar, New Delhi, Delhi 110028, India।
फ़ॉर्म नहीं भरना चाहते?
सीधे कॉल या WhatsApp कीजिए — हम आपकी मदद करेंगे।
4 सुंदर डिज़ाइन — खुलते दरवाज़े, महल का द्वार, लिफ़ाफ़ा और गेंदे का तोरण।
डिज़ाइन देखें
